VIDEO: बिहार के पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में पलटी जुगाड़ से बनी नाव; 15 लोगों ने तैरकर बचाई जान
बिहार के पूर्णिया जिले से एक नाव हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि जुगाड़ से बनाये नाव में 15 लोग सवार हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं.
Purnia Boat Accident: बिहार के पूर्णिया जिले से एक नाव हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि जुगाड़ से बनाये नाव में 15 लोग सवार हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. लोग रस्सी के सहारे नाव को नदी के दूसरे छोर पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान अचानक नाव पलट गई और सभी लोग नदी में गिर गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि उस जगह नदी में पानी ज्यादा गहरा नहीं था, जिससे सभी लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए. यह घटना अमौर प्रखंड के भागताहिर गांव की बताई जा रही है, जहां लोग जनाजे में शामिल होने के लिए नदी पार कर रहे थे.
बिहार के पूर्णिया में बड़ा नाव हादसा
बिहार: पूर्णिया से जुगाड़ से बनाये नाव हादसे का एक वीडियो सामने आया है. कुछ लोग जनाजे में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान जा नदी के ऊपर पुल नहीं था, लोगों ने जुगाड़ से बने नाव से नदी पार करने की कोशिश की. इस दौरान नाव नदी में डूब गई. हालांकि नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित है. pic.twitter.com/R06U28Ez42
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) October 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

