देश

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे फ्लोर टेस्ट से बचेंगे या साबित करना होगा बहुमत? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फ्लोर टेस्ट को लेकर सरकार को नोटिस दे दिया है. अब उस फ्लोर टेस्ट के खिलाफ महा विकास अघाडी सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है जिस पर सुनवाई शुरू हो गई है.

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे फ्लोर टेस्ट से बचेंगे या साबित करना होगा बहुमत? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी
सीएम उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे (Photo Credits ANI)

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने फ्लोर टेस्ट (Floor Test) को लेकर सरकार को नोटिस दे दिया है. अब उस फ्लोर टेस्ट के खिलाफ महा विकास अघाडी सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की गई है जिस पर सुनवाई शुरू हो गई है. इस पूरे मामले में शिवसेना की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi)  तो  वहीं शिंदे गुट की तरफ से कोर्ट में नीरज किशन कौल (Neeraj Kishan Kaul) अपनी दलील रख रहे हैं. उद्धव ठाकरे के वकील सिंघवी  फ्लोर टेस्ट को टाला जाए. वहीं शिंदे की तरफ से वकील  नीरज किशन कौल की मांग है कि फ्लोर टेस्ट करवाया जाए.

वहीं गुवाहाटी से निकलने से पहले बोले एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम कल मुंबई पहुंचेंगे और विश्वास मत में भाग लेंगे. उसके बाद विधायक दल की बैठक होगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).