देश

Maharashtra: धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति, गृह मंत्री दिलीप आज DGP के साथ करेंगे बैठक

राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा था कि वह 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दें, ऐसा नहीं करने पर मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर स्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे.

Maharashtra: धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति, गृह मंत्री दिलीप आज DGP के साथ करेंगे बैठक
(Photo Credit : Twitter)

महाराष्ट्र: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के लाउडस्पीकर पर दिए गए बयान के बाद से पिछले कुछ दिनों में राज्य में सियासी पारा गरमा गया है. महाराष्ट्र गृह विभाग ने कहा है कि अब प्रदेश में  धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने के लिए अनुमति लेनी होगी. इसी मसले पर आज राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल, डीजीपी के साथ बैठक कर सभी पुलिस आयुक्तों और अधिकारियों को निर्देश देंगे.

क्या है विवाद

राज ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दें, ऐसा नहीं करने पर मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर स्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे.

ठाकरे ने इसे सामाजिक मुद्दा करार दिया और कहा कि वह इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे. मनसे प्रमुख ने कहा, "मस्जिदों में लाउडस्पीकर को 3 मई तक बंद कर दिया जाना चाहिए नहीं तो हम लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे. यह एक सामाजिक मुद्दा है, धार्मिक नहीं. मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, आप जो करना चाहते हैं वो करें."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).