Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों के बीच भारी बारिश की संभावना, IMD के अलर्ट के बाद पालघर में कल स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट में जारी भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि राज्य में अगले 48 घंटों के बीच भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश के बीच मुंबई से सटे पालघर में स्कूल और कॉलेज बंद के आदेश जारी हुए हैं.
Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के चलते राज्य के अलग-अलग जिलों में जहां चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. वहीं राज्य की नदियां उफान पर हैं. महाराष्ट में जारी भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि राज्य में अगले 48 घंटों के बीच मुंबई पुणे, नवी मुंबई, पालघर समेत समेत अलग-जिलों में भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश की आशंका के बीच पालघर ज़िले के सभी स्कूल और कॉलेज आज और कल (13-14 जुलाई) बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं. रहेंगे.
वहीं इसके पहले मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पुणे नगर निगम (PMC) ने शहर में कल स्कूल बंद की घोषणा की गई है. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में अगले 48 घंटों के बीच पुणे में भी भारी बारिश की आशंका जाहिर की है. वहीं गढ़चिरौली जिला में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के चलते गढ़चिरौली जिला में 16 जुलाई तक के लिए सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल और कॉलज बंद के ऐलान जारी हुआ है. हालांकि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.
महाराष्ट्र: मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र पालघर ज़िले के सभी स्कूल और कॉलेज आज और कल (13-14 जुलाई) बंद रहेंगे।#Monsoon2022
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

