अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना
आखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में आज मौत हो गई. उनके मौत से हर साधु संत समाज सदमें हैं. क्योंकि उनका शव अल्लापुर में बांघबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला है.
अखिल भारतीय आखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में आज मौत हो गई, उनका शव अल्लापुर में बांघबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला है. अतरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरि की आज यहां संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. फिलहाल यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. फिलहाल यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. जिले के पूरे आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. मामले की जांच हो रही है. संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन पोस्टमार्टम के बारे में विचार कर रहा है. मठ पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. वहीं नरेंद्र गिरि के निधन पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी ने ट्वीट कर शोक जताया है.
पीएम मोदी ने महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर जताया दुख:
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2021
सीएम योगी का ट्वीट:
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

