Bharat Bandh Today: 'किसी भी हालत में कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा', भारत बंद प्रोटेस्ट पर बोले यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार (Watch Video)
एससी, एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने आज भारत बंद का आवाह्वन किया है. उत्तर प्रदेश में भारत बंद का क्या असर रहा डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसके बारे में जानकारी दी है.
UP DGP Prashant Kumar on Bharat Bandh: एससी, एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने आज भारत बंद का आवाह्वन किया है. उत्तर प्रदेश में भारत बंद का क्या असर रहा डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है. हमारे अधिकारी लगातार संबंधित मजिस्ट्रेटों के साथ ग्राउंड पर मौजूद हैं. सभी जगहों से पर्चे एकत्र किए जा रहे हैं. पूरे उत्तर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है. कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. सभी दलों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से बातचीत की गई है और सभी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होगी. हम प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी हालत में कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.
'किसी भी हालत में कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा'
#WATCH Lucknow: The 'Reservation Bachao Sangharsh Samiti' are observing a day-long Bharat Bandh today to protest the Supreme Court's recent judgment on reservations.
Uttar Pradesh DGP Prashant Kumar says, "Extensive police force have been set up for the Bharat Bandh called by… pic.twitter.com/SBMzppoZVR
— ANI (@ANI) August 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

