कर्नाटक सरकार ने RSS संस्थापक के बी हेडगेवार का पाठ स्कूल की किताब से हटाया, BJP ने साधा निशाना
कर्नाटक सरकार ने स्कूल की किताब से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार से संबंधित पाठ हटा दिया है. इसकी जानकारी कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने दी.
Textbook Lessons On KB Hedgewar: कर्नाटक सरकार ने स्कूल की किताब से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार से संबंधित पाठ हटा दिया है. इसकी जानकारी कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने दी.
केबी हेडगेवार वाला पाठ किताब से हटाए जाने पर बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने पलटवार में कहा है कि सिद्धारमैया की सरकार हिंदुओं के खिलाफ है.
कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, ''वे (कांग्रेस) मुस्लिमों के वोट चाहते हैं. मूल रूप से सिद्धारमैया की सरकार हिंदुओं के खिलाफ है. आपको हमेशा पता होना चाहिए. वह हिंदुओं के लिए नहीं है. निश्चित रूप से हमने अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जो कुछ भी किया है, वे उसके खिलाफ जा रहे हैं.''
K'taka Cabinet has decided to remove school textbook lessons on RSS founder KB Hegdewar and others: Edu min Madhu Bangarappa
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

