JNU में बवाल: ABVP कार्यकर्ताओं व वामपंथी छात्रों के बीच हंगामा, नॉनवेज खाने से रोकने और रामनवमी पूजा में बाधा डालने का आरोप-प्रत्यारोप
लेफ्ट विंग के छात्रों ने एबीवीपी छात्रों पर जेएनयू परिसर में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए छात्रों को एकजुट होने का आह्वान किया है. वहीं एबीवीपी का आरोप है कि लेफ्ट विंग के छात्र रामनवमी की पूजा नहीं करने दे रहे हैं.
10 अप्रैल: JNU में लेफ्ट विंग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों के बीच विवाद सामने आया है. वामपंथी छात्रों का आरोप है कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने JNU के कावेरी हॉस्टल में नॉनवेज खाने से रोक दिया. वहीं ABVP का कहना है कि लेफ्ट विंग के लोग कावेरी हॉस्टल में रामनवमी की पूजा नहीं करने दे रहे हैं.
लेफ्ट विंग के छात्रों ने एबीवीपी छात्रों पर जेएनयू परिसर में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए छात्रों को एकजुट होने का आह्वान किया है. वहीं एबीवीपी का आरोप है कि लेफ्ट विंग के छात्र रामनवमी की पूजा नहीं करने दे रहे हैं. फिलहाल, मामले को लेकर जेएनयू कैंपस में हंगामा जारी है.
जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की ओर से कहा गया है कि एबीवीपी ने आज कावेरी हॉस्टल में हिंसक माहौल बना दिया है. वे मेस कमेटी को रात के खाने के मेनू को बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं और मेस से जुड़े लोगों के साथ लेफ्ट विंग के छात्रों पर हमला कर रहे हैं. मेनू में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के फूड हैंं.
ABVP hooligans stopped residents inside JNU from having non Veg food
ABVP also assaulted the mess secretary of the Hostel.
Unite against the hooliganism unleashed by ABVP inside campus premises.https://t.co/3MpRE9zXn4 pic.twitter.com/Fy3HU7qg8J
— Aishe (ঐশী) (@aishe_ghosh) April 10, 2022
#JNU में हुआ हंगामा, लेफ्ट विंग और ABVP के छात्रों के बीच बवाल।
वामपंथी छात्रों का आरोप: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने JNU के कावेरी हॉस्टल में नॉनवेज खाने से रोका। #ABVP का कहना है कि लेफ्ट विंग के लोग कावेरी हॉस्टल में रामनवमी की पूजा नहीं करने दे रहे।#NewsTakFlash pic.twitter.com/VafVDbMWPn
— News Tak (@newstakofficial) April 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

