देश

Jaunpur Shocker: सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गावं में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार; इलाके में तनाव (Watch Video)

यूपी के जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में सोमवार रात एक बड़ी घटना घटी.

Jaunpur Shocker: सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गावं में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार; इलाके में तनाव (Watch Video)
Representational Image | PTI

Sujanganj Belwar Murder: यूपी के जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में सोमवार रात एक बड़ी घटना घटी. यहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई. देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे, जिसमें नागेंद्र पटेल (22) गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की. ​​फिलहाल इस मामले में 2 नामजद आरोपियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. लगातार हो रही बारिश और युवक की हत्या से इलाके में तनाव बढ़ गया है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढें: Rat Operation in Jaunpur: मिक्की के पेट से निकला 250 ग्राम का ट्यूमर, 50 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद बचाई गई चूहे की जान, जौनपुर की अजीब घटना का वीडियो आया सामने; VIDEO

युवक की पीट-पीटकर हत्या

धारदार हथियार से बेरहमी से ली जान

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2025 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).