देश

Gaganyaan New Video: गगनयान टेस्ट लॉन्चिंग का नया वीडियो आया सामने, देखें ISRO ने कैसे रचा इतिहास

इसरो (ISRO) ने गगनयान टीवी-डी1 मिशन टेस्ट का एक वीडियो एक्स पर जारी किया है. शनिवार को इसरो ने गगनयान क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग के लिए टीवी डी-1 उड़ान का परीक्षण किया था.

Gaganyaan New Video: गगनयान टेस्ट लॉन्चिंग का नया वीडियो आया सामने, देखें ISRO ने कैसे रचा इतिहास

इसरो (ISRO) ने गगनयान टीवी-डी1 मिशन टेस्ट का एक वीडियो एक्स पर जारी किया है. शनिवार को इसरो ने गगनयान क्रू मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग के लिए टीवी डी-1 उड़ान का परीक्षण किया था. पैराशूट सिस्टम से क्रू मॉड्यूल की रफ्तार धीमी कर सटीक जगह पर इसकी लैंडिंग कराई गई. वैज्ञानिकों ने बताया कि टीवी डी-1 उड़ान का उद्देश्य गगनयान मिशन का एक परीक्षण निरस्त होने पर पैराशूट सिस्टम, क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम का परीक्षण करना था.

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने रविवार को कहा कि इसरो अपने बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान मिशन के लिए महिला लड़ाकू पायलट या महिला वैज्ञानिकों को प्राथमिकता देता है और भविष्य में उन्हें अंतरिक्ष भेजना चाहता है. इस महत्वाकांक्षी मिशन का लक्ष्य मनुष्यों को तीन दिनों के लिए अंतरिक्ष में पृथ्वी की 400 किमी की निचली कक्षा में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).