National Space Day 2024: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 'पहले नेशनल स्पेस डे' की बधाई, जमकर की अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की तारीफ; VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया.
National Space Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया. पीएम मोदी ने इस अवसर पर देश के वैज्ञानिकों के समर्पित प्रयासों और बहुमूल्य योगदान की भी सराहना की. उन्होंने देश के अंतरिक्ष प्रयासों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया. उन्होंने 'एक्स' पर चंद्रयान 3 मिशन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को बधाई. हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं. यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है. हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम और भी अधिक करेंगे.''
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 'पहले नेशनल स्पेस डे' की बधाई
Greetings to everyone on the first National Space Day. We recall with great pride our nation’s achievements in the space sector. It is also a day to laud the contributions of our space scientists. Our Government has taken a series of futuristic decisions relating to this sector… pic.twitter.com/E7QcNDSm4u
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

