ISRO Space Station: अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा इसरो, पृथ्वी से 400 KM ऊपर रहेंगे भारतीय अंतरिक्ष यात्री
भारत 2030 तक अमेरिका, रूस और अन्य देशों की लीग में शामिल होकर अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है. अब तक, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन एकमात्र पूरी तरह से कार्य करने वाला स्पेस स्टेशन है.
ISRO Space Station: इसरो एक और इतिहास रचने जा रहा है. भारत अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करेगा. भारत 2030 तक अमेरिका, रूस और अन्य देशों की लीग में शामिल होकर अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है. अब तक, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन एकमात्र पूरी तरह से कार्य करने वाला स्पेस स्टेशन है.
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की तुलना में बहुत छोटा होगा और इसका उपयोग माइक्रोग्रैविटी प्रयोगों को करने के लिए किया जाएगा. अंतरिक्ष स्टेशन की प्रारंभिक योजना अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में 20 दिनों रखने की है. भारत का अंतरिक्ष स्टेशन लगभग 400 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा.
HUGE - ISRO plans to have its own space station by 2030🔥🔥.
Space station will be developed in an orbit of 400 km above the earth where astronauts can stay for 15-20 days⚡
ISRO to create another history. Modalities will be worked out after Mission Gaganyaan is complete which… pic.twitter.com/kAQXM7fdtv
— Times Algebra (@TimesAlgebraIND) August 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

