Modi Govt To Control Sugar Price: चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम, सरकार का आदेश- हर सोमवार को ट्रेडर्स-रिटेलर्स स्टॉक घोषित करें
सरकार ने ट्रेडर्स, होलसेलर्स रिटेलर्स बड़े चेन रिटेलर्स और प्रोसेसर्स के लिए हर हफ्ते चीनी के स्टॉक घोषित करना जरुरी कर दिया है.
चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने ट्रेडर्स, होलसेलर्स रिटेलर्स बड़े चेन रिटेलर्स और प्रोसेसर्स के लिए हर हफ्ते चीनी के स्टॉक घोषित करना जरुरी कर दिया है. इस कारोबारियों को हर सोमवार को अपने चीनी स्टॉक की सूचना डिपार्टमेंट ऑफ फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन को पोर्टल https://esugar.nic.in पर जाकर बताना होगा.
सरकार का कहना है कि हर हफ्ते स्टॉक का खुलासा करने से चीनी की कीमतों को काबू में रखने में मदद मिलेगी. जमाखोरी और अफवाहों को रोकने के चलते उपभोक्ताओं को अफोर्डेबल चीनी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. स्टॉक पर निगरानी रखने पर बाजार में किसी भी संभावित छेड़छाड़ करने पर सरकार को कार्रवाई करने में आसानी होगी.
The Centre issued orders for mandatory disclosure of the stock position of #sugar for traders/wholesalers, retailers, big chain retailers and processors of sugar.
Details ⬇️https://t.co/M60bwhZ6kU#Exports #Retail
— Moneycontrol (@moneycontrolcom) September 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

