जरुरी जानकारी

RBI On Rs 500 Note: क्या 500 रुपये के नोट भी वापस लेगा रिजर्व बैंक? जानें इस पर क्या बोले आरबीआई गवर्नर

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ कर दिया है कि रिजर्व बैंक की चलन में मौजूद 5,00 रुपये के नोटों को वापस लिया जाएगा या नहीं. उन्होंने कहा कि 2000 नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के फैसले के बाद से अब तक करीब 50 फीसदी गुलाबी नोट वापस आ चुके हैं.

RBI On Rs 500 Note: क्या 500 रुपये के नोट भी वापस लेगा रिजर्व बैंक? जानें इस पर क्या बोले आरबीआई गवर्नर
(Photo Credit : Twitter)

No Plans To Withdraw Rs 500 Notes: गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान किया. लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं (Repo Rate Unchanged) किया गया है. इसी बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ कर दिया है कि रिजर्व बैंक की चलन में मौजूद 500 रुपये के नोटों को वापस लेने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने इस तरह की अटकलों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने उन बातों को भी सिरे से खारिज कर दिया है कि देश में एक बार फिर से 1,000 रुपये का नोट देखने को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि 2000 नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के फैसले के बाद से अब तक करीब 50 फीसदी गुलाबी नोट वापस आ चुके हैं. 19 मई को जब इन नोटों को बंद करने का ऐलान किया गया था, तब देश में कुल 3.62 लाख करोड़ की के 2000 रुपये के नोट थे, ये आकंड़ा 31 मार्च 2023 तक का था. अब इनमें से 1.80 लाख करोड़ रुपये के नोट देश के तमाम बैंकों में वापस आ चुके हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).