Fact Check: हर महिला को 52 हजार रुपये की मदद दे रही मोदी सरकार? जानें क्या है इस योजना की हकीकत
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ‘प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना’ के तहत हर महिला को 52 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है.
PIB Fact Check of Central Govt Scheme : देश की सरकार समय-समय पर महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई तरह की योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में आजकल यूट्यूब चैनल पर एक स्कीम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. इसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार (Modi Government) ‘प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना’ (PM Nari Shakti Yojana) के तहत हर महिला को 52 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है.
इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए पीआईबी ने फैक्ट चेक किया तो सामने आया कि केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना’ नाम की किसी तरह की योजना की शुरुआत नहीं की है. वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. ऐसे में अगर आपको भी यह वीडियो मिला है तो इस वीडियो पर ध्यान न दें. साइबर अपराध करने वाले लोग आजकल फर्जी योजनाओं का दावा करके लोगों की पर्सनल और वित्तीय जानकारी प्राप्त कर लेते हैं. इसके बाद वह इस जानकारी के जरिए लोगों के खाते को खाली कर देते हैं.
'Suno Duniya' नामक #YouTube चैनल के एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत ₹ 52,000 की नकद धनराशि प्रदान कर रही है#PIBFactCheck
▶️ यह वीडियो #फर्जी है
▶️ केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है pic.twitter.com/1wnGI9YLOt
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

