जरुरी जानकारी

Jadavpur Student Death: 'मैं समलैंगिक नहीं हूं' कहते हुए हॉस्टल के सेकेंड फ्लोर से गिरा छात्र, नग्न अवस्था में मिली लाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में 18 वर्ष का एक छात्र हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिर गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. अपनी मृत्यु से पहले उसने बार-बार कहा कि "मैं समलैंगिक नहीं हूं." मृतक का शव बालकनी से गिरने के बाद नग्न अवस्था में मिला था.

Jadavpur Student Death: 'मैं समलैंगिक नहीं हूं' कहते हुए हॉस्टल के सेकेंड फ्लोर से गिरा छात्र, नग्न अवस्था में मिली लाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
(Photo Credits Twitter)

Jadavpur Student Death Case: पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में 18 वर्ष का एक छात्र हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिर गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. अपनी मृत्यु से पहले उसने बार-बार कहा कि "मैं गे (समलैंगिक) नहीं हूं." मृतक का शव बालकनी से गिरने के बाद नग्न अवस्था में मिला था.

इस मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान पूर्व छात्र सौरभ चौधरी अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र दीपशेखर दत्ता और समाजशास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र मनोतोष घोष के रूप में की गई है. पूछताछ के दौरान सौरभ चौधरी ने रैगिंग की घटना में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है. इसके पहले छात्र की मौत मामले में 10 सदस्यीय जांच समिति ने विश्वविद्यालय के छात्रावास का दौरा किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).