LAC पर चीन के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश, सेटेलाइट तस्वीरों में देखें कैसे बॉर्डर के पास हवाई ताकत बढ़ा रहा ड्रैगन
चीन की सेना अपने लिए एलएसी के पास एयरफील्ड का विस्तार करने में जुटी है. मई 2020 में शुरु हुए सैन्य गतिरोध के बाद चीन ने बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती के साथ ही हवाई पट्टी, हेलीपैड, रेलवे सुविधा, मिसाइल ठिकानों और पुलों का तेजी से निर्माण किया है.
Indo China Standoff: गलवान विवाद के बाद चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास वह अपनी ताकत बढ़ा रहा है. ताजा सेटेलाइट तस्वीरें चीन के नापाक इरादों की पोल खोल देती हैं. पीपल्स लिबरेशन आर्मी यानी चीन की सेना अपने लिए एलएसी के पास एयरफील्ड का विस्तार करने में जुटी है. मई 2020 में शुरु हुए सैन्य गतिरोध के बाद चीन ने बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती के साथ ही हवाई पट्टी, हेलीपैड, रेलवे सुविधा, मिसाइल ठिकानों और पुलों का तेजी से निर्माण किया है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने होतान, न्गारी गुनसा और ल्हासा में नए रनवे, लड़ाकू जेट को रखने के लिए नए डिजाइन शेल्टर और मिलिट्री ऑपरेशन बिल्डिंग का बड़े पैमाने पर निर्माण किया है. वहीं भारतीय अधिकारियों ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार किया है.
#China has embarked on a massive expansion of airfields along the #LAC since 2020
A satellite image from June 2020 showed no construction or development in the area near the Hotan airfield
Images from May 2023 shows Hotan airfield has a new runway, new aircraft and military… pic.twitter.com/Ho2w1btG1O
— Hindustan Times (@htTweets) June 1, 2023
आपको बता दें कि जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे से भिड़ गए थे, जिसमें भारत के 20 जवानों की मौत हुई थी. इस झड़प में चीन के 40 से अधिक सैनिक मारे गए थे, हालांकि चीन ने कभी भी इसकी सही संख्या नहीं बताई.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

