देश

India On China And Taiwan: चीन-ताइवान तनाव पर भारत ने साफ किया अपना रुख, संयम बरतने की अपील की

चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम सीमा पर है दोनों ही देश सैन्य अभ्यास कर एक दूसरे को अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं. भारत में दोनों ही देशों के बीच उपजे विवाद को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है.

India On China And Taiwan: चीन-ताइवान तनाव पर भारत ने साफ किया अपना रुख, संयम बरतने की अपील की
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Photo Credit: Twitter)

India On China And Taiwan: चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम सीमा पर है दोनों ही देश सैन्य अभ्यास कर एक दूसरे को अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं. भारत में दोनों ही देशों के बीच उपजे विवाद को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा "कई अन्य देशों की तरह भारत भी इस विकास (ताइवान में) को लेकर चिंतित है. हम संयम बरतने, यथास्थिति को बदलने के लिए एकतरफा कार्रवाई से बचने, तनाव को कम करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों का आग्रह करते हैं.

पिछले दिनों अमेरिकी हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्र की थी, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया. ताइवान (Taiwan) को पहले फॉरमोसा का द्वीप (Island of Formosa) कहा जाता था. 1949 से चीन इस द्वीप पर कब्जा करना चाहता है. ताइवान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन लेने की तैयारी चीन कई दशकों से कर रहा है. इस समय ताइवान के चारों तरफ युद्धाभ्यास, फाइटर जेट्स और जंगी जहाजों को ताइवानी की खाड़ी और उस द्वीप के चारों तरफ भेजना. ये जताता है कि चीन ताइवान पर कब्जा जमाना चाहता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).