देश

भारत में 4 वर्षों में 10 लाख नई नौकरियां, शेफ और योगा ट्रेनरों को मिलेगा बेहतर मौका- ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ समझौता

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डैन टेहन ने एक ऑनलाइन समारोह में भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते पर दस्तखत किए. जिसके बाद पीयूष गोयल ने कहा "हम अगले 4-5 वर्षों में भारत में 1 मिलियन रोजगार सृजन की उम्मीद करते हैं. भारतीय शेफ और योग प्रशिक्षकों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे."

भारत में 4 वर्षों में 10 लाख नई नौकरियां, शेफ और योगा ट्रेनरों को मिलेगा बेहतर मौका- ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ समझौता
Yoga (Photo Credits: File Photo)

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया टेक्सटाइल, चमड़ा, आभूषण और खेल उत्पादों समेत 95 फीसदी से अधिक भारतीय वस्तुओं के लिए अपने बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करेगा.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डैन टेहन ने एक ऑनलाइन समारोह में भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते पर दस्तखत किए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन भी मौजूद थे. गोयल ने कहा "हम अगले 4-5 वर्षों में भारत में 1 मिलियन रोजगार सृजन की उम्मीद करते हैं. भारतीय शेफ और योग प्रशिक्षकों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).