News

Pratapgarh Shocker: बुजुर्ग बीमार ससुर को पीटते हुए दिखाई दी बहु, प्रतापगढ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने; VIDEO

बुजुर्ग लोगों के साथ मारपीट की कई घटनाएं आएं दिन सामने आती रहती है. अब ऐसी ही एक घटना प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के सराय कल्याण देव से सामने आई है.

Pratapgarh Shocker: बुजुर्ग बीमार ससुर को पीटते हुए दिखाई दी बहु, प्रतापगढ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@nedricknews)

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: बुजुर्ग लोगों के साथ मारपीट की कई घटनाएं आएं दिन सामने आती रहती है. अब ऐसी ही एक घटना प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के अंतू थाना क्षेत्र के सराय कल्याण देव से सामने आई है. यहांपर एक महिला अपने बुजुर्ग बीमार ससुर (Father In Law) के साथ जमकर मारपीट कर रही है. महिला उन्हें खटिया पर उनकी गर्दन दबाकर रखती है और इसके बाद उनके मुंह पर मुक्के बरसाती है. इस मारपीट का वीडियो किसी ने दुसरे घर से रिकॉर्ड कर लिया है. इस घटना के सामने आने के बाद और सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर इस बहु पर रोष जताया है और लोग इस कलयुगी बहु पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: बुजुर्ग सास के साथ बहु ने की जमकर मारपीट, मायके के लोगों को घर बुलवाकर पति को भी पिटवाया, ग्वालियर का वीडियो आया सामने

बीमार बुजुर्ग ससुर के साथ बहु ने की मारपीट

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).