VIDEO: बुजुर्ग सास के साथ बहु ने की जमकर मारपीट, मायके के लोगों को घर बुलवाकर पति को भी पिटवाया, ग्वालियर का वीडियो आया सामने
सास ससुर के साथ बहु की मारपीट के वीडियो आएं दिन सामने आते रहते है. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर ग्वालियर शहर से सामने आया है.
ग्वालियर, मध्य प्रदेश: सास ससुर के साथ बहु की मारपीट के वीडियो आएं दिन सामने आते रहते है. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर ग्वालियर शहर से सामने आया है. जहांपर बहु ने मायके के लोगों को बुला लिया और पति के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान पति की बुजुर्ग मां जब रोकने के लिए पहुंची तो बहु ने बुजुर्ग सास को नीचे पटककर जमकर लात घूसों से उसके साथ मारपीट की.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बहु पर रोष प्रकट कर रहे है. इस वीडियो सोशल मीडिया X पर @TheSootr नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:UP Shocker: महिला के साथ अमानवीय हरकत! सास ससुर और देवर ने की बहु से मारपीट, बाल पकड़कर डंडे से बेरहमी से पीटा, उत्तर प्रदेश के देवरिया का वीडियो आया सामने (Watch Video)
ग्वालियर में सास के साथ मारपीट
ग्वालियर में बुजुर्ग सास को वृद्ध आश्रम न भेजने से नाराज बहू ने सास को पटक पटककर पीटा।
➡ मायके से लोगों को बुलवाकर पति को भी पिटवाया#MadhyaPradesh #Gwalior #Crime #MPNews #ViralVideos #TheSootr @Gwalior_police pic.twitter.com/wV7icqNfui
— TheSootr (@TheSootr) April 4, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ ग्वालियर के आदर्श कॉलोनी में रहनेवाले विशाल बत्रा की कारों के स्पेयर पार्ट्स की दूकान है. बताया जा रहा है कि बहु काफी दिनों से पति पर जोर डाल रही कि मां को वृद्धाआश्रम में भेजने के लिए. लेकिन बेटा नहीं मान रहा था. जिसके कारण दोनों के बीच में विवाद होते रहता है. इस दौरान पीड़ित पति ने बताया कि सुबह पत्नी के मायके के लोग आएं और उनके ससुर ने उनपर हाथ उठाया. इसके बाद मायके से आएं दुसरे लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद साले ने भी उनसे मारपीट की, उनकी मां जब उन्हें बचाने पहुंची तो पत्नी ने उसके साथ भी बुरी तरह से मारपीट की. बुजुर्ग महिला का कहना है की बहु घर छोड़ने की धमकी देती है और कहती है घर छोड़कर जा, नहीं तो तुझे और तेरे बेटे को जान से मार दूंगी.
पीड़ित शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा
इस घटना के बाद पीड़ित बेटे और मां एसपी ऑफिस पहुंचे और अपनी आप बीती सुनाई. बताया जा रहा है कि पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी. लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. बताया जा रहा है कि एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

