News

UP Shocker: महिला के साथ अमानवीय हरकत! सास ससुर और देवर ने की बहु से मारपीट, बाल पकड़कर डंडे से बेरहमी से पीटा, उत्तर प्रदेश के देवरिया का वीडियो आया सामने (Watch Video)

महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा और उनका उत्पीडन बढ़ता ही जा रहा है. रोजाना कई ऐसे मामले भी सामने आते है. ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है. जहांपर एक बहु की सास ससुर और देवर ने मिलकर जमकर पिटाई की.

UP Shocker: महिला के साथ अमानवीय हरकत! सास ससुर और देवर ने की बहु से मारपीट, बाल पकड़कर डंडे से बेरहमी से पीटा, उत्तर प्रदेश के देवरिया का वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@nedricknews)

देवरिया, उत्तर प्रदेश: महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा और उनका उत्पीडन बढ़ता ही जा रहा है. रोजाना कई ऐसे मामले भी सामने आते है. ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है. जहांपर एक बहु की सास ससुर और देवर ने मिलकर जमकर पिटाई की. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बहु के बाल पकड़कर उसके साथ डंडे से मारपीट की जा रही है और महिला जोर जोर से खुद को बचाने और छोड़ देने की गुहार लगा रही है.

लेकिन इस महिला की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आता है. इस वीडियो को देखने के बाद आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Deoria Cylinder Blast: यूपी के देवरिया में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत- VIDEO

बहु के साथ जमकर मारपीट 

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि महिला को पीटने वाले लोग उसके ससुर, देवर और सास थे.बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद था, जिसके चलते ससुराल वालों ने उस पर हमला किया. महिला के बाल सास ने पकड़कर रखे है और ससुर उसको जमकर डंडे से पीट रहा है. इस दौरान मारपीट करते करते महिला और उसका देवर एक गड्डे में भी गिर जाते है. बावजूद इसके महिला का ससुर उसपर डंडे बरसाता है.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस वीडियो के सामने आने के बाद तरकुलवा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाश भी शुरू कर दी है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सख्त कार्रवाई की मांग महिला के परिजनों पर कर रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).