Deoria Cylinder Blast: यूपी के देवरिया में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत- VIDEO
Cylinder Blast (Photo Credit: X)

Deoria Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के देवरिया के डुमरी गांव में बड़ा हादसा हुआ है. सुबह- सुबह एक महिला अपने घर में चाय बना रही थी. उसी समय गैस सिलेंडर फट गया. जिससे महिला सहित उसके तीन बच्चों की मौत हो गई. हादसे को लेकर देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह (DM Akhand Pratap Singh) ने बताया, " डुमरी गांव में आज सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी, उसी समय सिलेंडर फट गया. जिससे यह हादसा हो गया. हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौत हुई हैं.

Video: