News

Jalaun Accident: जालौन में लोहे की सरिये से लदा ई रिक्शा सड़क किनारे खड़ी 2 महिलाओं और एक बच्ची पर पलटा, एक्सीडेंट का सीसीटीवी आया सामने

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के छोटी बजरिया इलाके में लोहे के सरिये से लदा एक ई रिक्शा सड़क के किनारे पर खड़ी दो महिलाओं और एक बच्ची पर पलटी हो गया.

Jalaun Accident: जालौन में लोहे की सरिये से लदा ई रिक्शा सड़क किनारे खड़ी 2 महिलाओं और एक बच्ची पर पलटा, एक्सीडेंट का सीसीटीवी आया सामने
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

जालौन, उत्तर प्रदेश: जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के छोटी बजरिया इलाके में लोहे के सरिये से लदा एक ई रिक्शा सड़क के किनारे पर खड़ी दो महिलाओं और एक बच्ची पर पलटी हो गया. जिसके कारण तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. बताया जा रहा है की सड़क के किनारें दूकान पर एक मां और उसकी पांच साल की मासूम बच्ची खड़ी थी. इस दौरान एक ई रिक्शा आता है.उसकी छत पर लोहे के सरिये लदे होते है और जैसे ही रिक्शा दूकान के पास पहुंचता है, एक गड्डे में घुसने के बाद रिक्शा तीनों पर पलटी हो जाता है. इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है तो वही 5 साल की मासूम बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हुआ है. सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: मिट्टी धंसने के कारण दो मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग हुई जमींदोज, लोगों की बच गई जान, जालौन के उरई इलाके का वीडियो आया सामने

सरिये से लदा ई रिक्शा महिला और बच्ची पर पलटा 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).