Veg-Only Table: मेस में 'सिर्फ शाकाहारी' खाने का विरोध करना पड़ा भारी, IIT बॉम्बे ने छात्रों पर लगया 10000 रुपये का जुर्माना
पूरे मामले की जांच में पाया कि कुछ छात्र जबरन संस्थान का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे. संस्थान ने एक छात्र पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है जबकि दो छात्रों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में मेस काउंसिल की ओर से निर्धारित "सिर्फ शाकाहारी" टेबलों के खिलाफ कुछ छात्रों ने मौन विरोध प्रदर्शन किया था. इसके कुछ ही दिनों बाद संस्थान ने उनमें से एक पर 10,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया.
आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल 12, 13 और 14 की संयुक्त मेस है. इस मेस में 6 टेबल हैं जहां छात्रों के लिए मेस काउंसिल द्वारा केवल शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाता है. 28 सितंबर को कुछ छात्रों ने छह शाकाहारी टेबलों पर कब्जा कर लिया और मौन विरोध शुरू कर दिया. छात्रों की मांग है कि वेज टेबल रखने से मुस्लिम, दलित और आदिवासी छात्र अलग हो जाते हैं.
पूरे मामले की जांच में पाया कि कुछ छात्र जबरन संस्थान का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे. संस्थान ने एक छात्र पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है जबकि दो छात्रों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
🚨 IIT Bombay imposes 10,000/- fine on students protesting against 'Veg-only' tables.
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) October 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

