देश

Patna Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत; 4 गंभीर रूप से घायल

बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां शाहजहांपुर थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह एक ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई.

Patna Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत; 4 गंभीर रूप से घायल
Photo- @Rza_Muhd/X

Patna Accident: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां शाहजहांपुर थाना क्षेत्र (Shahjahanpur Police Station) स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह एक ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर (Collision Between Truck and Auto) हो गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए. जानकारी के अनुसार, सभी मृतक नालंदा जिले (Nalanda District) के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के रहने वाले थे और गंगा स्नान करके लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढें: VIDEO: ‘मैं तुम्हारा टिकट नहीं बनाऊंगा’: पटना में रेलवे कर्मचारी खुद को समझ बैठा ‘प्रधानमंत्री’, यात्री के साथ की बदसलूकी

पटना में भीषण सड़क हादसा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2025 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).