Himachal Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश बनी तबाही, कुल्लू में बादल फटने से भवन में सो रहे लोग भवन समेत बहे, तलाश जारी- VIDEO
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तबाही लेकर आई है. प्रदेश के कुल्लू जिले में श्रीखण्ड की पहाड़ियों में बादल फटने से कुर्पण, समेज़ और गानवी खड्ड में भयंकर बाढ़ आ गई है. बाढ़ आने की वजह से रात में समय में समोज में एक जल विद्युत परियोजना में कार्यरत भवन में सो रहे कुछ लोग भवन समेत बह गए
Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तबाही लेकर आई है. प्रदेश के कुल्लू जिले में श्रीखण्ड की पहाड़ियों में बादल फटने से कुर्पण, समेज़ और गानवी खड्ड में भयंकर बाढ़ आ गई है. बाढ़ आने की वजह से रात में समय में समोज में एक जल विद्युत परियोजना में कार्यरत भवन में सो रहे कुछ लोग भवन समेत बह गए. हादसे के बाद पानी में बहने वालों की प्रशासन की तरफ से खोज जारी है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड इलाके में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है. यहां भी बादल फटने के बाद 19 लोग लापता हो गए हैं.
कुल्लू में बादल फटा:
#कुल्लू : जिले में श्रीखण्ड की पहाड़ियों में बादल फटने से कुर्पण, समेज़ और गानवी खड्ड में आई भयंकर बाढ़।
▫️समेेज में एक जल विद्युत परियोजना में कार्यरत भवन में सो रहे लोग भवन समेत बहने की सूचना, खोज जारी। #himachalnews #kullunews #kullu #shrikhand #CloudBurst #landslide pic.twitter.com/MHGQBHnJHN
— DD News Himachal (@DDNewsHimachal) August 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

