देश

VIDEO: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पुणे में डूब गया मोरया गोसावी गणपति मंदिर; सामने आया कुदरती आफत का डरावना वीडियो

महाराष्ट्र में बारिश का दौर लगातार जारी है. इसी बीच पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों में बाढ़ आने का डर पैदा करने लगा है. दरअसल, यहां भारी बारिश के कारण मोरया गोसावी गणपति मंदिर लगभग डूब गया है.

VIDEO: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पुणे में डूब गया मोरया गोसावी गणपति मंदिर; सामने आया कुदरती आफत का डरावना वीडियो
Photo- ANI

Mumbai Rains: महाराष्ट्र में बारिश का दौर लगातार जारी है. इसी बीच पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों में बाढ़ आने का डर पैदा करने लगा है. दरअसल, यहां भारी बारिश के कारण मोरया गोसावी गणपति मंदिर लगभग डूब गया है. इस घटना को देखते हुए नगर निगम ने पावना नदी के किनारे रहने वाले नागरिकों को जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण सतर्क रहने के लिए कहा है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को पालघर, ठाणे, मुंबई, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ और रत्नागिरी के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है.

 पुणे में डूब गया मोरया गोसावी गणपति मंदिर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).