Gujarat Rain: गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, NDRF ने वलसाड के औरंगा नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया; VIDEO
गुजरात में बारिश का कहर देखने को मिला है. यहां बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. नवसारी और वलसाड में स्थिती ज्यादा खराब है और इन जिलों में बाढ़ जैसी स्थिती उत्पन्न हो गई है.
Gujarat Rain: गुजरात में बारिश का कहर देखने को मिला है. यहां बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. नवसारी और वलसाड में स्थिती ज्यादा खराब है और इन जिलों में बाढ़ जैसी स्थिती उत्पन्न हो गई है. इस बीच एनडीआरएफ की टीम ने वलसाड के खंजन पालिया इलाके में औरंगा नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया है. वहीं, नवसारी जिला कलेक्टर क्षिप्रा एस. अग्रे ने कहा कि 26 अगस्त को नवसारी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जिले में अधिकतम 527 मिमी बारिश दर्ज की गई है. हालांकि, कोई नुकसान की खबर नहीं है. पूर्णा और कावेरी नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है. एहतियात के तौर पर बिलिमोरा नगर पालिका से 102 लोगों को स्थानांतरित किया गया है.
NDRF ने वलसाड के औरंगा नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया
#WATCH | Gujarat: NDRF team rescued a person stuck in the Auranga river in the Khanjan Palia area of Valsad
(Source: NDRF) pic.twitter.com/IVDdzV2vZM
— ANI (@ANI) August 25, 2024
नवसारी में बाढ़ जैसे हालात
#WATCH | Gujarat: Flood-like situation in the Navsari as the district continues to experience heavy rainfall. https://t.co/1ljsFyT0hb pic.twitter.com/2Zo9DV2XdA
— ANI (@ANI) August 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

