देश

VIDEO: बिहार के जहानाबाद में भारी बारिश का कहर, सड़क के बीचों बीच गड्ढा होने से आवागमन बाधित

बिहार के जहानाबाद में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है. यहां मोदनगंज प्रखंड में लगातार बारिश के कारण फल्गु नदी में अचानक बाढ़ आ गई. इससे मिर्जापुर गांव के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया.

VIDEO: बिहार के जहानाबाद में भारी बारिश का कहर, सड़क के बीचों बीच गड्ढा होने से आवागमन बाधित
Photo- PTI

Bihar Rain: बिहार के जहानाबाद में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है. यहां मोदनगंज प्रखंड में लगातार बारिश के कारण फल्गु नदी में अचानक बाढ़ आ गई. इससे मिर्जापुर गांव के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. समाचार एजेंसी PTI ने 'एक्स' पर इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि सड़क की बीचों-बीच एक बड़ा से गड्ढा हो गया है और उसमें झरने की तरह तेजी से पानी बह रहा है. वहां खड़े कुछ लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि अभी सड़क और भी धंस सकती है. सड़क पर कटान के चलते दोनों तरफ से यातायात प्रभावित हो गया है. इससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क के बीचों बीच गड्ढा होने से आवागमन बाधित

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).