Hanuman Chalisa Row: नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत पर कल होगी सुनवाई
नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए मुंबई की सेशन कोर्ट ने कल का दिन तय कर दिया है. मामले में अब कल यानी शनिवार को सुनवाई होगी. आज सुनवाई के दौरान पुलिस ने अपना जवाब दाखिल करते हुए राणा दंपति की जमानत का विरोध किया. अब सेशन कोर्ट कल दोपहर 2:45 बजे इसकी सुनवाई करेगा.

बता दें कि राणा दंपति को हनुमान चालीसा विवाद के बाद ही गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था. लाउडस्पीकर विवाद के बीच राणा दंपति ने पिछले हफ्ते उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही उनके घर के बाहर शिवसैनिक भारी संख्या में जुट गए. उन्होंने दिनभर राणे दंपति के घर के बाहर हंगामा किया.
इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म, जाति या भाषा के आधार पर 2 समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए) के तहत मामला दर्ज किया और राणा दंपति को गिरफ्तार कर लिया.
#UPDATE | Sessions court agrees to hear the bail applications of MP Navneet Rana and her husband Ravi Rana tomorrow, April 30 at 2.45 pm. https://t.co/xb2poCqzKp
— ANI (@ANI) April 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).