देश

Gujarat Accident: अहमदाबाद में इस्कॉन फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत

यहां सरखेज-गांधीनगर (एसजी) राजमार्ग पर इस्कॉन मंदिर के पास एक फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह हुई दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. हादसा गुरुवार सुबह करीब एक बजे हुआ. सोला सिविल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर कृपा पटेल ने कहा, '12 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 9 की मौत हो चुकी थी' उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है...

Gujarat Accident: अहमदाबाद में इस्कॉन फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत
अहमदाबाद में भीषण हादसा (Photo: ANI)

अहमदाबाद (गुजरात), 20 जुलाई: यहां सरखेज-गांधीनगर (एसजी) राजमार्ग पर इस्कॉन मंदिर के पास एक फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह हुई दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. हादसा गुरुवार सुबह करीब एक बजे हुआ. सोला सिविल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर कृपा पटेल ने कहा, '12 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 9 की मौत हो चुकी थी' उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी कृपा पटेल ने कहा, यहां किसी को भर्ती नहीं किया गया है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. यह भी पढ़ें: Landslide in Raigad: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन, मलबे से 4 शव निकाले गए, 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).