Government Advisory For Summer Cooking: गर्मी में बीमार होने से बचने के लिए खाना बनाते समय रखें इन बातों का ख्याल
सरकार ने गर्मी संबंधित बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए समर कुकिंग से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है, जिसका पालन करके गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है.
Government Advisory For Summer Cooking: गर्मियों के मौसम (Summer Season) में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन इत्यादि का खतरा बना रहता है. इसके साथ ही गर्मियों (Summers) में बीमार न पड़े, इसके लिए खाने-पीने के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. ऐसे में सरकार ने गर्मी संबंधित बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए समर कुकिंग (Summer Cooking) से जुड़ी एडवाइजरी (Government Advisory) जारी की है, जिसका पालन करके गर्मी में होने वाली समस्याओं (Heat-Related Illness) से बचा जा सकता है. एडवाइजरी के मुताबिक, जिस समय गर्मी अपने चरम पर होती है, दिन के उस समय भोजन पकाने से बचें. खाना बनाने की जगह को हवादार बनाए रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियों को खुला रखें. गर्मियों में शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके अलावा हाई प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों को खाने से भी बचें.
देखें पोस्ट-
#BeattheHeat by undertaking food-related precautions to stay protected against heat-related illness
▪️ Avoid cooking during peak summer hours
▪️ Open doors and windows to ventilate the cooking area
Read for more👇🏻 pic.twitter.com/ObUVqI7Cym
— PIB India (@PIB_India) May 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

