टीवी

Shiv Thakare Joins ‘Celebrity MasterChef’: ‘बिग बॉस’ स्टार शिव ठाकरे बने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के नए कंटेस्टेंट, दीपिका कक्कड़ ने बीच में छोड़ा शो - रिपोर्ट

‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ के जरिए टेलीविजन पर वापसी की थी, लेकिन अब उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने सेहत संबंधी दिक्कतों के चलते यह फैसला लिया.

Shiv Thakare Joins ‘Celebrity MasterChef’: ‘बिग बॉस’ स्टार शिव ठाकरे बने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के नए कंटेस्टेंट, दीपिका कक्कड़ ने बीच में छोड़ा शो - रिपोर्ट

Shiv Thakare Joins ‘Celebrity MasterChef’: ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ के जरिए टेलीविजन पर वापसी की थी, लेकिन अब उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने सेहत संबंधी दिक्कतों के चलते यह फैसला लिया. हालांकि, उन्होंने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शो की उनकी साथी प्रतियोगी और दिग्गज अभिनेत्री ऊषा नाडकर्णी ने इस खबर को सही बताया है. ऊषा नाडकर्णी ने ‘आज तक’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "दीपिका की तबीयत ठीक नहीं है, उसके हाथ में कुछ दिक्कत है. इसलिए वह अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पा रही थी, इसी वजह से उसने शो छोड़ दिया."

इसी बीच खबरें आ रही हैं कि ‘बिग बॉस’ फेम शिव ठाकरे दीपिका कक्कड़ की जगह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फैंस दीपिका की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनकी जगह अब शिव ठाकरे शो में एक नए कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ सकते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शिव ठाकरे अपने कुकिंग स्किल्स से कितना प्रभावित कर पाते हैं.

दीपिका कक्कड़ ने सेहत कारणों से छोड़ा ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’:

‘Dipika Kakar Ki Tabiyat Barabar Nahi’: Usha Nadkarni CONFIRMS ‘Sasural Simar Ka’ Actress’ Exit From Farah Khan-Hosted ‘Celebrity MasterChef’ (Watch Video).

Shiv Thakare Replaces Dipika Kakar in 'Celebrity MasterChef'?

Usha Nadkarni Confirms Dipika Kakar's Exit from 'Celebrity MasterChef'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Betiyaan (@atsbb)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).