नई दिल्ली-दरभंगा (02570) एक्सप्रेस की बोगियों में भीषण आग लगने की खबर है. इटावा में बुधवार को चलती नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (02570) में आग लग गई. यह घटना इटावा से सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुई है. फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच रही हैं. ट्रेन का S-1 कोच पूरी तरह से जल गया. चलती ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई. यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई. अभी दो यात्रियों के झुलसने का जानकारी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | Fire broke out in the S1 coach of train 02570 Darbhanga Clone Special when it was passing through Sarai Bhopat Railway station in Uttar Pradesh.
According to CPRO, North Central Railways, there are no injuries or casualties
(Earlier Video; Source: Passenger) pic.twitter.com/mTFHcTlhak
— ANI (@ANI) November 15, 2023
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)












QuickLY