Fire In Forest: उत्तराखंड-जम्मू कश्मीर के जंगलों में लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिशें जारी
पतझड़ के दौरान जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल व जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जगंलों में आग लग गई है, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है.
उत्तराखंड/जम्मू कश्मीर: पतझड़ के दौरान जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धनौदा वन क्षेत्र में बीती रात आग लग गई है. पिथौरागढ़ डीएम डॉ आशीष कुमार चौहान ने बताया कि डीएफओ और उनके बीच चर्चा हुई है. ऐसी लगातार घटनाओं का मुकाबला करने और कार्रवाई करने के लिए हमारे मास्टर कंट्रोल रूम को आपदा प्रबंधन कार्यालय के रूप में शुरू किया जाएगा. वहीं उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में पिछले 3-4 दिनों से जंगल में आग लग रही है.
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के गंगारा हिल्स जंगल में आग लग गई है, आग बुझाने का प्रयास जारी है. IFS ज़िला अधिकारी ने कहा, "इलाके में टीम की तैनात की गई है, इसे लेकर बैठक की गई है. 99% आग को बुझाया जा चुका है, मौसम गर्म होने के कारण ये हुआ है. लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है.
#WATCH उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल ज़िले के कीर्तिनगर क्षेत्र के जंगल में पिछले 3-4 दिनों से आग लगी हुई है। (25.04) pic.twitter.com/u28zgNQnz8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2022
#WATCH जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के गंगारा हिल्स जंगल में आग लग गई है,आग बुझाने का प्रयास जारी है।
IFS ज़िला अधिकारी ने कहा, "इलाके में टीम की तैनात की गई है, इसे लेकर बैठक की गई है। 99% आग को बुझाया जा चुका है, मौसम गर्म होने के कारण ये हुआ है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।" pic.twitter.com/1dZLwM5ojw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2022
Uttarakhand: A fire broke out in the Dhanoda forest area in Pithoragarh last night
DFO & I had a discussion; our master control room will be started as a disaster management office to counter such frequent instances & to take action: Pithoragarh DM Dr Ashish Kumar Chauhan pic.twitter.com/T37HfWk0Qk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

