देश

Karnataka SSLC Exam Result 2022: कर्नाटक में 10वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी, 85.63% छात्र हुए पास

कर्नाटक बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड के अनुसार कुल 85.63% लाख छात्रों को सफलता मिली है

Karnataka SSLC Exam Result 2022: कर्नाटक में 10वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी, 85.63% छात्र हुए पास
रिजल्ट (Photo Credits: File Photo)

Karnataka SSLC Exam Result 2022: कर्नाटक बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड की तरफ से परिणाम जारी होने के बाद छात्र sslc.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर अपने अपने परिणाम देख सकते हैं. बोर्ड के अनुसार  कुल 85.63% लाख छात्रों को सफलता मिली है. राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के अनुसार शहरी छात्रों की तुलना में ग्रामीण छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. 10वीं बोर्ड के परीक्षा में 91.32 फीसदी ग्रामीण छात्र पास हुए हैं जबकि 86.54 फीसदी शहरी छात्रों को सफलत मिली है.

बता दें कि एसएसएलसी परीक्षा के लिए 8,73,846 छात्र नामांकित हुए थे, जिनमें 4,52, 732 लड़के और 4,21,110 छात्राएं हैं. तीसरे लिंग के चार छात्रों और 5,307 विशेष रूप से विकलांग बच्चों ने भी परीक्षा दी. एसएसएलसी दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से 11 अप्रैल तक हुई थीं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).