Delhi Toronto Flight Bomb Threat: दिल्ली से कनाडा जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले की जांच शुरू
दिल्ली से कनाडा जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 4 जून को रात 10.50 बजे, इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) प्रशासन कार्यालय को एक ईमेल मिला.
Delhi Toronto Flight Bomb Threat: दिल्ली से कनाडा जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 4 जून को रात 10.50 बजे, इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) प्रशासन कार्यालय को एक ईमेल मिला. इसमें एयर कनाडा की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी. यह फ्लाइट टोरंटो के लिए रवाना होने वाली थी. इसके बाद मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. फिलहाल, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बता दें, इससे पहले 31 मई को दिल्ली से 177 यात्रियों और एक शिशु को लेकर श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट संख्या यूके-611 को बम की धमकी मिली थी. इसके बाद एयरलाइन और सुरक्षा बलों ने फ्लाइट की श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी.
दिल्ली से कनाडा जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
On 4th June at 10.50 PM, an email was received in DIAL (Delhi International Airport Limited) office, IGI Airport with the threat of a bomb inside Air Canada flight which was scheduled to depart to Toronto. Following standard security protocols, a thorough inspection was conducted…
— ANI (@ANI) June 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

