देश

VIDEO: तब न श्रीराम थे, न शिव...मौलाना अरशद मदनी के बयान से भड़के संतों ने छोड़ा मंच, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यक्रम में बवाल

दिल्ली में एक कार्यक्रम में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मैंने धर्म गुरु से पूछा जब कोई नहीं था, न श्री राम,न ब्रह्म,तब मनु किसे पूजते थे? कुछ लोग बताते हैं कि वे ओम को पूजते थे तब मैंने कहा कि इन्हें ही तो हम अल्लाह,आप ईश्वर,फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते हैं. उनके इस बयान पर जैन मुनियों ने विरोध जताया है.

VIDEO: तब न श्रीराम थे, न शिव...मौलाना अरशद मदनी के बयान से भड़के संतों ने छोड़ा मंच, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यक्रम में बवाल
Maulana Arshad Madani - Jain monk (Photo Credis ANI)

दिल्ली में रविवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरह से आयोजित के कार्यक्रम बवाल मच गया है. दरअसल जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी ने बोलते हुए कहा कि मैंने धर्म गुरु से पूछा जब कोई नहीं था,न श्री राम,न ब्रह्म,तब मनु किसे पूजते थे?कुछ लोग बताते हैं कि वे ओम को पूजते थे तब मैंने कहा कि इन्हें ही तो हम अल्लाह,आप ईश्वर,फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते हैं.

मौलाना सैयद अरशद मदनी के इस बयान पर संतों के साथ ही जैन मुनियों ने विरोध जताया है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी के संबोधन के बाद मंच पर उपस्थित आचार्य लोकेश मुनि (जैन मुनि) ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, "हम उनके(अरशद मदनी) वक्तव्य से सहमत नहीं है. हम केवल आपस में मिलजुल कर रहने से सहमत हैं. यही तक तक नहीं कार्यक्रम में आए जैनमुनी और संतों ने मंच को छोड़कर चले गए.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).