देश

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में फसां महिला की साड़ी, चलती ट्रैन से कई मीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला की साड़ी मेट्रो में फंस जाने के कारण उसे प्लेटफॉर्म पर कई मीटर तक घसीटा गया. दिल्ली पुलिस के अनुसार, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना 14 दिसंबर की है. सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को एक महिला अपने बेटे के साथ इंद्रलोक से मोहन नगर के लिए मेट्रो में चढ़ी थी.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में फसां महिला की साड़ी, चलती ट्रैन से कई मीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत
Delhi Metro (Photo Credit: Wikimedia Commons)

Delhi Metro: दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला की साड़ी मेट्रो में फंस जाने के कारण उसे प्लेटफॉर्म पर कई मीटर तक घसीटा गया. दिल्ली पुलिस के अनुसार, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना 14 दिसंबर की है. सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को एक महिला अपने बेटे के साथ इंद्रलोक से मोहन नगर के लिए मेट्रो में चढ़ी थी. उस वक्‍त महिला ने साड़ी पहनी हुई थी और हाथ में बोतल व जैकेट थी. तभी मेट्रो के दरवाजे का सेंसर काम न करने के कारण साड़ी या जैकेट का एक सिरा मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में फंस गया और वह ट्रेन के साथ कई मीटर तक घिसटती रही. जब तक घटना की जानकारी होती ट्रेन गुजर गई और महिला मेट्रो ट्रैक पर गिर गई. इस दौरान महिला को काफी गंभीर चोटें भी आई.

देखें ट्वीट: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).