Delhi Mayoral Elections 2024: एमसीडी सचिव ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, 26 अप्रैल को मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव कराने की मांग की
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव कराने के लिये निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा हैं. पत्र में दिल्ली नगर निगम के सचिव ने 26 अप्रैल को महापौर और डिप्टी मेयर चुनाव कराने की अनुमति मांगी हैं.
- Read in
- हिंदी
Delhi Mayoral Elections 2024: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सचिव ने मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव कराने के लिये निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा हैं. पत्र में दिल्ली नगर निगम के सचिव ने 26 अप्रैल को महापौर और डिप्टी मेयर चुनाव कराने की अनुमति मांगी हैं. बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने देवनगर वार्ड से पार्षद महेश खीची को महापौर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया. पार्टी ने अमन विहार से पार्षद रवींद्र भारद्वाज को उप महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. वहीं, एमसीडी सदन में विपक्षी भाजपा ने महापौर पद के लिए किशनलाल और उप महापौर पद के लिए नीता बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है.
Tweet:
Secretary of Municipal Corporation of Delhi has written to the Election Commission of India, seeking the permission for Scheduled Election of Mayor and Deputy Mayor on April 26
House Agenda says "This meeting/Election is Subject to clearance/permission from Election Commission… pic.twitter.com/uHxurWLCKW
— ANI (@ANI) April 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

