देश

Delhi Liquor Policy Scam: पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ जेल में कई घंटों की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढती जा रही है. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सिसोदिया से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है

Delhi Liquor Policy Scam: पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ जेल में कई घंटों की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार
Manish Sisodia (Photo Credit : Twitter)

Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढती जा रही है. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सिसोदिया से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार ईडी ने पहले उनसे 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के संबंध में पूछताछ की थी, जो आप पार्टी/नेताओं को साउथ ग्रुप से कथित रूप से हवाला चैनल से प्राप्त हुई थी. जांच एजेंसी ने उनसे हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के साथ संबंध के बारे में भी पूछताछ की थी. सिसोदिया के सवालों से संतुष्ट ना होने पर ई डी ने उन्हें गिरफ्तार किया.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).