Mumbai Corona Cases: मायानगरी मुंबई के लिए अच्छी खबर, तेजी से कम हो रहे केस
मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से कमी आ रही है. बीते 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 11,647 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन में 2 लोगों की मौत हुई है. शहर में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 1,00,523 बताई जा रही है.
Mumbai Corona Cases: एक ओर जहां ओमिक्रोन के खतरे के बीच देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादात में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है तो वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए थोड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है. मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से कमी आ रही है. आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 24 घंटों में मुंबई में कोरोना के 11,647 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन में 2 लोगों की मौत हुई है. शहर में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 1,00,523 बताई जा रही है और मरीजों की रिकवरी रेट बढ़कर 87 फीसदी हो गई है.
देखें ट्वीट-
COVID19 | Mumbai reports 11,647 fresh cases & 2 deaths today; Active cases at 1,00,523 pic.twitter.com/tKe8cvHzsu
— ANI (@ANI) January 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

