देश

Punjab: आर-पार के मूड में नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा- माफिया राज में सीएम भी थे शामिल

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा “कांग्रेस को नवीनीकरण करना होगा. डंके की चोट पर कहूंगा कि कांग्रेस 5 साल के माफिया राज की वजह से हारी. मैं इस माफिया राज के ख़िलाफ़ लड़ता रहा. यह लड़ाई सिस्टम के ख़िलाफ़ थी. कुछ लोगों का धंधा था, जो राज्य को दीमक की तरह खा रहा था. इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल थे.”

Punjab: आर-पार के मूड में नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा- माफिया राज में सीएम भी थे शामिल
नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits ANI)

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ हल्ला बोला है. उन्होंने कहा “कांग्रेस को नवीनीकरण करना होगा. डंके की चोट पर कहूंगा कि कांग्रेस 5 साल के माफिया राज की वजह से हारी. मैं इस माफिया राज के ख़िलाफ़ लड़ता रहा. यह लड़ाई सिस्टम के ख़िलाफ़ थी. कुछ लोगों का धंधा था, जो राज्य को दीमक की तरह खा रहा था. इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल थे.”

एक दिन पहले  सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘‘ रबर का गुड्डा’’ करार दिया और विपक्ष के आरोप को सही ठहराया कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) का नेतृत्व राज्य में सरकार चला रहा है. उन्होंने दावा किया कि मान सरकार के आने के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था में ‘‘भारी गिरावट’’ आई है और गत एक महीने में 40 लोगों की हत्या हुई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).