देश

Raju Srivastav Passes Away: राजू श्रीवास्तव का AIIMS में निधन, लोगों की आखें नम कर गए हास्य कलाकार, हार्ट अटैक के बाद 10 अगस्त से थे बेहोश

10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद राजू श्रीवास्तव के ट्रेनर ने उनको एम्स में भर्ती करवाया गया था. वह एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे.

Raju Srivastav Passes Away: राजू श्रीवास्तव का AIIMS में निधन, लोगों की आखें नम कर गए हास्य कलाकार, हार्ट अटैक के बाद 10 अगस्त से थे बेहोश

Raju Srivastav Passes Away: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का दिल्ली AIIMS में आज निधन हो गया.  10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद राजू श्रीवास्तव के ट्रेनर ने उनको एम्स में भर्ती करवाया गया था. वह एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे. तब से राजू श्रीवास्तव का इलाज एम्स में चल रहा है.

राजू श्रीवास्तव पहली बार 1989 की सलमान खान-स्टारर 'मैंने प्यार किया' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में दिखाई दिए. इसके बाद वह शाहरुख खान की 'बाजीगर' में नजर आए, जो 1993 में रिलीज हुई थी.

Comedian Raju Srivastava passes away in Delhi at the age of 58, confirms his family.

राजू श्रीवास्तव ने लाफ्टर चैलेंज टीवी शो से ज्यादा प्रसिद्ध हुए थे. राजू श्रीवास्तव का जन्म 24 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ था. बचपन से ही हास्य व्यक्तित्व के कारण इनकी रूचि हास्य कलाकारी में थी, इनका आम आदमी और रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं पर किए गए व्यंग लोगों को बहुत काफी प्रभावित करते हैं.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).