Coimbatore: ट्रेन में सफ़र कर रहे बच्चे के गले में फंसी कैंडी, आरपीएफ जवानों ने बचाई जान- देखें वीडियो
तमिलनाडु में ट्रेन में सफ़र कर रहे बच्चे के गले में कैंडी फंसी, जिसके बाद एक आरपीएफ कर्मचारी ने बच्चे की जान बचा ली. बच्चा मेट्टुपालयम पोदनूर मेमू ट्रेन में सफर कर रहा था, जब उसके गले में कैंडी फंस गई और वह सांस लेने में तकलीफ के कारण बेहोश होने लगा. बच्चे की पहचान देव अथिरन के रूप में हुई है..
तमिलनाडु में ट्रेन में सफ़र कर रहे बच्चे के गले में कैंडी फंसी, जिसके बाद एक आरपीएफ कर्मचारी ने बच्चे की जान बचा ली. बच्चा मेट्टुपालयम पोदनूर मेमू ट्रेन में सफर कर रहा था, जब उसके गले में कैंडी फंस गई और वह सांस लेने में तकलीफ के कारण बेहोश होने लगा. बच्चे की पहचान देव अथिरन के रूप में हुई है, जो अपनी मां के साथ करमदई से कोयंबटूर की ओर यात्रा कर रहा था. यात्रा के दौरान जब वह कैंडी खा रहा था, तभी वह गले में फंस गई, जिससे उसका दम घुटने लगा. बच्चे की मां घबराकर रोने लगीं, क्योंकि बच्चे की नाक से खून आने लगा और उसकी सांसे धीमी पड़ने लगीं. यही वह क्षण था जब आरपीएफ कर्मी सुनील कुमार और उनके साथी अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे की पीठ थपथपाई, जिससे उसने कैंडी उगल दी और राहत की सांस ली. यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही कोयंबटूर के चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, बच्चा अब सुरक्षित है. यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद: जन्माष्टमी के दिन बाढ़ पीड़ितों को परोसा चिकन बिरयानी, आरोपी ग्राम प्रधान समेत 2 गिरफ्तार
ट्रेन में सफ़र कर रहे बच्चे के गले में फंसी कैंडी
Candy got stuck in the throat of a child travelling by Mettupalayam - Podanur MEMU this afternoon; child was in danger.
Swift & timely action by onboard RPF personnel brought the child out of danger. Medical attention provided at CBE and sent to GH.@GMSRailway @RailMinIndia pic.twitter.com/CYO2n64QwY
— DRM Salem (@SalemDRM) August 18, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2025 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

