देश

National Judicial Data Grid: CJI चंद्रचूड़ का बड़ा ऐलान, अब NJDG के दायरे में आएगा सुप्रीम कोर्ट, लंबित मामलों पर रखी जाएगी नजर

राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड अदालत के अनुसार लंबित मामलों पर नज़र रखने में सहायता करता है. सुप्रीम कोर्ट अब तक एनजेडीजी के दायरे से बाहर था.

National Judicial Data Grid: CJI चंद्रचूड़ का बड़ा ऐलान, अब NJDG के दायरे में आएगा सुप्रीम कोर्ट, लंबित मामलों पर रखी जाएगी नजर

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कोर्ट में बड़ा ऐलान किया है. भारत का सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) जल्द ही राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (National Judicial Data Grid) प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आएगा जो अदालत के अनुसार लंबित मामलों पर नज़र रखने में सहायता करता है. सुप्रीम कोर्ट अब तक एनजेडीजी के दायरे से बाहर था.

भारत के मुख्य न्यायाधीश का कहना है कि इससे पारदर्शिता और जवाबदेही आएगी. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा “यह एक ऐतिहासिक दिन है. यह अनूठा मंच है, जिसे एनआईसी और सुप्रीम कोर्ट की इन-हाउस टीम द्वारा विकसित किया गया है. अब, एक बटन के क्लिक पर, आप मामलों की लंबितता, वर्ष-वार, पंजीकृत और अपंजीकृत मामलों की कुल लंबितता, कोरम-वार तय किए गए मामलों की संख्या पर वास्तविक समय की जानकारी देख सकते हैं. ”

राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी) ई-कोर्ट परियोजना के तहत एक ऑनलाइन मंच के रूप में बनाए गए 18,735 जिला और अधीनस्थ न्यायालयों, उच्च न्यायालयों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों, निर्णयों और मामले के विवरण का एक डेटाबेस है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).