Chhattisgarh: मोबाइल यूज करने पर माता-पिता ने डांटा तो नाराज बेटी ने वाटरफॉल में लगा दी छलांग; सामने आया VIDEO
लड़की ने बताया कि पेरेंट्स के मोबाइल यूज नहीं करने देने से नाराज थी. मंगलवार दोपहर को युवती के माता-पिता ने उसे मोबाइल पर अधिक समय बिताने को लेकर डांट लगाई थी इसलिए उसने खुदकुशी की कोशिश की.
छत्तीसगढ़ में 'मिनी नियाग्रा' कहे जाने वाले चित्रकोट वाटरफॉल में मंगलवार की शाम को एक युवती ने छलांग लगा दी. इस घटना के पीछे जो वजह सामने आई है वह आपको भी हैरान कर देगी. घटना के समय चित्रकोट वाटरफॉल परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे उहोने बकायदा युवती के छलांग लगाते हुए लाइव वीडियो भी बनाया. चित्रकोट चौकी पुलिस के मुताबिक, लड़की ने 110 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई. गनीमत यह रही कि छलांग लगाने के बाद युवती खुद ही तैरकर बाहर आ गई.
पूछताछ में बताया कि लड़की ने बताया कि पेरेंट्स के मोबाइल यूज नहीं करने देने से नाराज थी. मंगलवार दोपहर को युवती के माता-पिता ने उसे मोबाइल पर अधिक समय बिताने को लेकर डांट लगाई थी इसलिए उसने खुदकुशी की कोशिश की.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

