Nepal National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 17th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-C का मुकाबला होगा. नेपाल ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि, नेपाल की टीम को चार रन से हार मिली थी. इटली पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हारी हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने सामने होंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में नेपाल की अगुवाई रोहित पौडेल (Rohit Paudel) कर रहें हैं. जबकि, इटली की कमान वेन मैडसेन (Wayne Madsen) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma On ODI World Cup 2027: आगामी वनडे वर्ल्ड कप खेलने को हैं तैयार रोहित शर्मा, कहा- देश के लिए ट्रॉफी जीतना ही एकमात्र लक्ष्य
नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था. दीपेंद्र सिंह ऐरी उसी फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. लोकेश बाम से भी एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में संदीप लामिछाने अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे. दूसरी तरफ, पहले मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा था. टीम के कप्तान वेन मैडसन को कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण अब वह ग्रुप मुकाबलों में भाग नहीं ले सकते. ऐसे में उनकी जगह मार्कस कैंपोपियानो को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल बनाम इटली के बीच अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी. इस रोमांचक मुकाबले में कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल, दिपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स और थॉमस ड्राका ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज दिपेंद्र सिंह ऐरी और अली हसन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, जेजे स्मट्स और संदीप लामिछाने के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Nepal National Cricket Team vs Italy National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद आसिफ शेख और रोहित पौडेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 49 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की पूरी टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन बनाकर सिमट गई. नेपाल की तरफ से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान आरिफ शेख ने 24 गेंदों पर तीन चौके लगाए. आरिफ शेख के अलावा कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रन बनाए.
दूसरी तरफ, इटली की टीम को अली हसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इटली की ओर से क्रिसन कलुगामागे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. क्रिसन कलुगामागे के अलावा कप्तान बेन मैनेंटी ने दो विकेट चटकाए. इटली की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 124 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
नेपाल की बल्लेबाजी: 123/10, 19.3 ओवर (कुशल भुर्टेल 5 रन, आसिफ शेख 20 रन, रोहित पौडेल 23 रन, दीपेंद्र सिंह ऐरी 17 रन, आरिफ शेख 27 रन, लोकेश बम 3 रन, गुलसन झा 3 रन, करन केसी नाबाद 18 रन, नंदन यादव 0 रन, संदीप लामिछाने 5 रन और ललित राजबंशी 0 रन.)
इटली की गेंदबाजी: (अली हसन 1 विकेट, क्रिसन कलुगामागे 3 विकेट, बेन मैनेंटी 2 विकेट, जसप्रीत सिंह 1 विकेट और जेजे स्मट्स 1 विकेट).
नोट: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY