Bhilwara Shocker: ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत, सीमेंट के टैंकरों में भिड़ंत से हुआ हादसा; भयावह VIDEO वायरल
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां लाडपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे सीमेंट के टैंकर ने आगे चल रहे टैंकरों को जोरदार टक्कर मार दी.
Bhilwara Shocker: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां लाडपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे सीमेंट के टैंकर ने आगे चल रहे टैंकरों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गाड़ियों में आग लग गई. इस हादसे में एक टैंकर चालक आग की चपेट में आ गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टैंकर जलकर खाक हो चुके थे.
हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
लाडपुरा भीलवाड़ा से फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे टैंकरों में भीषण भिड़ंत एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत कही वाहन आग की चपेट में। @Bhilwara_Police @RajPoliceHelp @RajCMO @dgurjarofficial @RamlaljatINC @bhilwara pic.twitter.com/NNrLezrQ1M
— Yug (@mittal68218) March 21, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

